काठमांडू । नेपाल पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता वेदीका केसी को गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो ने उन्हें गुरुवार को काठमांडू से हिरासत में लिया।

साइबर ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिलीप गिरी के अनुसार, केसी के खिलाफ विद्युतीय अपराध (साइबर अपराध) अधिनियम के तहत अदालत से हिरासत की अनुमति लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

खुद को धर्म के नाम पर होने वाली गलत गतिविधियों का भंडाफोड़ करने वाली कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाली वेदीका हाल के दिनों में काफी चर्चा में थीं। उनके द्वारा दिए गए बयानों को लेकर कथावाचिका राधिका दासी ने साइबर ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार इसी शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
