सिलीगुड़ी, 15 जुलाई:

रथयात्रा और पुनर (उल्टा) रथयात्रा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के यातायात (ट्रैफिक) नियमों में अस्थायी बदलाव किए हैं। शहर के चुनिंदा मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन और अस्थायी प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक एडवाइजरी के अनुसार, यह व्यवस्था कल यानी 16 जुलाई 2026 (रथयात्रा) और 24 जुलाई 2026 (पुनर रथयात्रा) के दिन प्रभावी रहेगी। सिलीगुड़ी महानगर पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।
पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से ऑन-ड्यूटी तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने और इस पावन उत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।