एजेन्सी ।परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद से ही छात्र लगातार उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर थे। छात्रों के इस विरोध प्रदर्शन को विपक्षी दलों का भी जोरदार समर्थन मिल रहा था। लगातार बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक दबाव के चलते आखिरकार शिक्षा मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा है।

